rail cut

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार करणी इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 2 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कचरा बीनने वाली महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।मृतका की पहचान पाबूबारी निवासी 70 वर्षीय सावित्री पत्नी भूराराम के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में कचरा बीनने का कार्य करती थी,तभी यह हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सोएब भाई और राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।वहीं,सूचना पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी लेखराम एवं संजय ने अपनी टीम के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतका को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।