तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में चाकूबाजी की वारदातें इस कदर बढ़ती जा रही है कि इसमें अब महिलाएं भी पीछे नहीं है। हालात यह है कि थोड़े से गुस्से में व्यक्ति अपना आपा खो रहा है। ताजा मामला शुक्रवार रात का है। जिसमें एक पत्नी ने अपने पति पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। जिसे घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि रानीबाजार इंडस्ट्री एरिया में रहने वाले कासिम अली पर उसकी पत्नी से चाकू से वार कर दिया। जिससे उसके गले पर गंभीर घाव हुए है। लहुलूहान हालत में उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। प्रार ंभिक जानकारी के अनुसार दोनों में किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने आपा खो दिया और रसोई में पड़े चाकू से वार कर दिया। हालांकि अभी तक किसी प्रकार का मामला तो दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस द्वारा घायल के बयान के बाद ही पूरी घटना का पता चल पाएगा।गौरतलब रहे कि इस सप्ताह में यह चाकूबाजी की तीसरी वारदात है। इससे पहले एक नयाशहर थाना इलाके और एक सदर थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी की घटना हो चुकी है। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनका पीबीएम में इलाज चल रहा है।