तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में पुलिस और प्रशासन ने मिलकर अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। शहर के सदर थाना क्षेत्र में भुट्टों के बास स्थित तस्कर मेहन्दी हसन उर्फ महेन्द्र के अवैध निर्माण को बुल्डोजऱ से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। प्रशासन की इस सख्ती से इलाके में हड़कंप मच गया। इस नजारे को देखने के लिये मोहल्ले में तमाशबिनों की भीड़ जुट गर्ई। मेहन्दी हसन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 7 मामले दर्ज हैं। वहीं इसकी पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान
यह पूरी कार्रवाई आईजी ओम प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। मौके पर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार खुद मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।उनके नेतृत्व में पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो और कानून व्यवस्था बनी रहे। थानाधिकारी पचार ने बताया कि इसने पट्टे के अतिरिक्त जमीन पर अंडरग्राउंड व कमरे का निर्माण करवा रखा था। जिसे बुलडोजर के माध्यम से ढहा दिया गया है। अवैध निर्माण को हटाने की इस कार्रवाई में बीकानेर विकास प्राधिकरण की टीम तहलसीलदार महेन्द्र रतनू भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन और बीडीए की संयुक्त टीम ने मिलकर अवैध कब्जों को हटाया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पहले भी हो चुकी थी बुल्डोजऱ कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब मेहन्दी हसन के अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई हो। इससे दो बार हिस्ट्रीशीटर सीताराम के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई हो चुकी है। एक अप्रेल में तो एक करीब दो साल पहले सीताराम के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने बुलडोजर चलाया था,लेकिन बाद में उसने फिर से निर्माण कर लिया। इस बार प्रशासन ने दोबारा कार्रवाई कर स्पष्ट कर दिया कि नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
