859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रूपये ठगकर फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि कृषि मंडी के गेट के पास ही कुछ लोगों ने 30 वर्षीय अन्नाराम नामक युवक को कुछ बदमाशों ने रोक लिया। सादे कपड़ों में आएं इन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और अन्नाराम काबैग चैक किया। इसमें रखे 45 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी जगह एक लिफाफा थमा दिया,जिसमें 45 हजार रुपए होने का दावा किया। युवकों के जाने के बाद जब लिफाफा देखा तो उसमें रुपए नहीं थे,बल्कि अखबार के कागज के टुकड़े थे। अन्नाराम ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी। बीछवाल पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की है।ये पहला अवसर नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ में भोले-भाले ग्रामीणों के साथ ऐसी ठगी होती रही है। खासकर अनाज मंडी और बस स्टेंड के आसपास लोग रुपए लेकर निकलने वालों पर नजर रखते हैं और फिर उनसे रुपए ठग लेते हैं।