aag

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में फैक्ट्री में रखा माल जलकर खाक हो गया। जानकारी मिली है कि करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में गाँधी परफ्यूमरी फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। कोयले के सुलगने से लगी इस आग ने फैक्ट्री के बड़े भाग को चपेट में ले लिया। जिसके कारण फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल की गाडिय़ों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि आग में कितना माल व कितने का नुकसान हुआ है। लेकिन ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि लाखों रूपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में अगरबती का निर्माण कार्य होता है। जिससे आसपास की फैक्ट्रियों को भी नुकसान हो सकता था। किन्तु समय पर आग पर काबू पा लिया गया। फैक्ट्री में अगरबत्ती बनाने के लिए केमिकल भी रखा था जिसके बाद आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।