तहलका न्यूज,बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन 10 मई को होटल राजमहल में स्व.उषा सक्सेना मातृ शक्ति समारोह का आयोजन करेगा। कार्यक्रम संयोजक लॉयन शशांक सक्सेना ने बताया कि समारोह में शहर की 13 महिलाओं को मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। क्लब के उमाशंकर आचार्य ने बताया कि श्रीमती चन्द्रकांता सोनी,श्रीमती प्रभा बिस्सा,श्रीमती कंचन जोशी,श्रीमती रागिनी सक्सेना,श्रीमती मंजू राजपुरोहित,डॉ.ज्योति वधवा,श्रीमती कामिनी भोजक,श्रीमती कमलिनी मिश्रा,श्रीमती विजयश्री शर्मा,श्रीमती कृष्णा मलिक,श्रीमती कमलेश शेखावत,श्रीमती मंजू गुलगुलिया,श्रीमती अलका चौधरी को सम्मानित किया जायेगा। क्लब के अध्यक्ष लॉयन सुरेश चन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अनुराधा सक्सेना,उपनिदेशक,महिला अधिकारिता विभाग करेंगी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. सुषमा बिस्सा,पर्वतारोही होगी।
