859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्या की घटना का ग्राफ थमने की बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना इस प्रकार की घटनाओं से आमजन अब आहत होने लगा है और चिंता व्यक्त की जाने लगी है कि आखिर यह हो क्या रहा है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत एक नाबालिगा ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगाया। जानकारी मिली है कि जैसलसर निवासी प्रकाशनाथ जोगी का खेत में एक बैर के पेड़ पर 15 वर्षीय बालिका ने फांसी लगा ली। प्राथमिक जानकारी में बालिका के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मोके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।