​तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसमें 18 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी मिली है कि भीनासर स्थित नायकों के मोहल्ले में शनिवार दोपहर हुई इस घटना के बाद से पीडि़त परिवार में कोहराम मचा गया।सूचना मिलने पर पहुंची गंगाशहर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।मृतक के चाचा भीनासर निवासी मनोज कुमार नायक पुत्र भंवरलाल नायक ने थाने में एक लिखित रिपोर्ट पेश की है।​रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका 18 वर्षीय भतीजा घनश्याम उर्फ राहुल नायक शनिवार दोपहर को घर में बने अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया।जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा,तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मय जाब्ते घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाया और उसे अपने कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।रविवार को मोर्चरी में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।पोस्टमार्टम की वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या कारण रहे, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।