तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में रिश्तों को तार तार करने वाली एक घटना सामने आई है।जिसमें कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत की नींद सुला दिया।इस वारदात को उसने उस समय अंजाम दिया जब वो नींद में सो रही थी।मामला श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाना का है।बेटे ने नींद में सो रही 70 वर्षीय मां की लाठी से सिर पर वार कर हत्या कर दी।सूचना मिलते ही सीओ निकेत कुमार व थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव घटना स्थल पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर सबूत जुटाएं है।जानकारी के अनुसार रामनिवास स्वामी ने मां गीता देवी की हत्या कर दी।मामले में आरोपी के भाई 42 वर्षीय ओमप्रकाश स्वामी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित गांव बाना में ही रहता है।उसका छोटा भाई रामनिवास भी अपने परिवार के साथ पास ही मकान में रहता है।दोनों भाइयों के मकानों की बाखल एक ही है।माता पिता छोटे भाई रामनिवास के साथ रहते है।छोटा भाई मानसिक रोग से पीडि़त है और उसका चार पांच साल से बीकानेर ईलाज चल रहा है।वह आए दिन घर में झगड़ा फसाद करता है।परिवादी ने बताया कि बीती रात हम सब खाना खाकर घर की बाखल में सो गए और थोड़ी दूरी पर रामनिवास भी अपनी चारपाई लगाकर सो गया।सुबह करीब चार बजे रामनिवास की पत्नी ने शोर मचाया तो वह मौके पर पहुंचा।उस समय रामनिवास उसकी मां को चारपाई के ऊपर इधर उधर घसीट रहा था।मां के सिर पर गहरी चोट लगी थी जिससे खून बह रहा था और वह बेसुध हालात में थी।भाई को देखकर आरोपी मौके से चला गया।परिवादी ने बताया कि रामनिवास की पत्नी ने उसे बताया कि वह रात दो बजे तक जाग रही थी।तब तक रामनिवास घर में इधर उधर घूम रहा था।उसे नींद आने पर रामनिवास ने मां के सिर में लाठी की चोटें मारी और उसे जगाकर कहा कि मां तो मर गई। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है व मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह को दी गई है।शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
