तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के सदर थाना इलाके में दो दिन पहने कार में सवार दो जनों पर जानलेवा हमले के मामले में नौ जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।इस मामले में रिपुदमन सिंह की ओर से करवाई गई एफआईआर में अलराज,रियाज,सोहेल,शाहरूख तंवर,अजय पंवार,अजयपाल विश्नोई,अंकित डेलू,आरिफ व एक अन्य पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया है।सिंह के अनुसार दस जुलाई को चेतन सिंह,नवरतन,लोकेश स्विफ्ट गाड़ी एमएच 02 सीएल 3615 में सवार होकर पंडि़त धर्मकांटा से रानीबाजार की तरफ जा रहे थे। रात 10.40 बजे गजनेर रोड पुल के नीचे कैम्पर गाड़ी आर जे 07 जीई 3826 में सवार होकर आएं अलराज,रियाज,सोहेल,शाहरूख तंवर,अजय पंवार,अजयपाल विश्नोई,अंकित डेलू,आरिफ व सात आठ अन्य जनें पाईप,सरिए,लाठियां लेकर उतरें और गाड़ी पर हमला बोल दिया।इतना ही नहीं इन्होंने गाड़ी से बाहर निकालकर चेतन सिंह के सिर,हाथ,पैर के वार किये।वहीं नवरतन और लोकेश पर भी हमला बोला। इन दोनों के भी सिर व अन्य जगह पर चोटें आई है।

गवाही से मना करने पर किया हमला
बताया जा रहा है कि सोहेल व रियाज ने पूर्व में चेतन सिंह के दोस्त यतिन्द्र गौड़ के साथ मारपीट की थी।जिसमें चेतन सिंह गवाह था। उक्त प्रकरण वर्तमान में सेशन न्यायालय में विचाराधीन है।इस मामले में चेतन सिंह की गवाही होनी थी। सोहेल व रियाज आदि ने चेतन को अपने पक्ष में गवाही देने के लिये कहा था। लेकिन चेतन सिंह ने मना कर दिया।इस पर रियाज के चाचा आरिफ ने चेतन सिंह को गवाही नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।आरिफ ने गवाही खिलाफ देने पर परिवार को मारने की धमकी भी दी थी।लगातार आरिफ द्वारा चेतनसिंह पर इस बात का दबाव बनाया जाता रहा।परन्तु वह नहीं मानने पर रंजिशवश आरिफ ने अपने भतीजों व उसके दोस्तों के साथ मिलकर चेतन पर जानलेवा हमला किया।पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर पड़ताल सउनि सुभाष चन्द्र को सौंपी है।