तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो युवतियों पर जानलेवा हमला किया गया है।जिसकी प्रथम दृष्टया रिपोर्ट सात आठ जनों के खिलाफ दर्ज करवाई गई है।विश्वकर्मा गेट के अंदर रहने वाली परिवादिया 23 वर्षीय चेष्टा सुथार ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि 9 जुलाई को वह अपनी बहन अंजलि के साथ लक्ष्मीनाथ मंदिर के दर्शन कर घर लौट रही थी। तो विश्वकर्मा गेट प्रवेश से पहले मौजूद किशन लाल उपाध्याय,गौरीशंकर उपाध्याय,राजा,राहुल व तीन चार अन्य जने हमें स्कूटी से गिरा दिया और गौरीशंकर ने हम बहनों पर मिर्ची पाउडर डाल दिया।इसके बाद लोहे व लकड़ी के डंडो से मारपीट शुरू कर दी।इस मारपीट में चेष्टा के हाथ,पैर,कमर,ठोडी व अंजली के सिर पर गंभीर चोट लगी है। युवतियों का आरोप है कि इन्होंने हमारे कपड़े भी फाड़ दिए।शोर शराबा सुन सुरेश सुथार,गिरधर सुथार,सांवर सुथार व दो तीन अन्य लोग आ गये।जिससे आरोपी फरार हो गये।बताया जा रहा है कि किशन लाल व गौरीशंकर से किसी मुकदमें को लेकर चेष्टा और उसके परिवार से रंजिश रखते है।पूर्व में भी चेष्टा के मकान पर हमला बोल सीसीटीवी वगैरह तोड़ दिए थे।लगातार ये लोग चेष्ट का पीछा भी कर रहे है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हमले की यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जांच एएसआई हरपाल सिंह कर रहे है।
