जयपुर।राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। कई विभागों में निदेशक से लेकर कई पदों पर अफसर बदले गए हैं। जिलों में एडीएम, एसडीएम बदले गए हैं। इस फेरबदल में सत्ताधारी विधायकों की सिफारिश को तवज्जो दी गई है।

बीकानेर से इनका तबादला,इनका पदस्थापन
बीकानेर में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह की जगह अरविन्द सारस्वत,एडीएम सुरेश कुमार यादव का दूदू,कुलराज मीणा को उपायुक्त नगर निगम की जगह सचिव बीकानेर विकास प्राधिकरण लगाया गया है। इसी तरह यशपाल आहूजा को रजिस्ट्रार एमजीएसयू,उम्मेद सिंह रतनू को एडीएम,रमेश देव को बूंदी,नोखा उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ को भोपालगढ़,दमयंती कंवर को उपायुक्त नगर निगम लगाया गया है। वहीं रविकुमार को सहायक कलक्टर,सुश्री सुमित्रा विश्नोई उपायुक्त नगर निगम,श्याम सुंदर बेनीवाल को सहायक भू प्रबंध अधिकारी के पद पर पदस्थापन किया गया है।