तहलका न्यूज,बीकानेर।अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे”ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत जिले के नाल थाना पुलिस ने देर रात नाल में नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद की।पुलिस ने मामले में विकास बिश्नोई निवासी खारा,फलौदी को गिरफ्तार किया है।बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में,एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह एवं सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में तथा नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में की गई।देर रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध की जांच की।तलाशी में उसके कब्जे से 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक माह में चौथी बड़ी कार्रवाई
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नाल थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार एक माह में यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।लगातार हो रही कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्रवाई टीम
पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई में सीआई विकास विश्नोई, एएसआई सुभाष,एएसआई मदन,हेड कांस्टेबल जगदीश एवं कांस्टेबल पवन शामिल रहे।