तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में दादा की शोकसभा में आए रिश्तेदारों के लिए बन रही गर्म दाल के भगोने में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई।बच्चा खेलते समय उल्टा दौड़ रहा था।एएसआई राजकुमार ने बताया कि उदरासर गांव निवासी बाबूलाल के आठ वर्षीय बेटे संकेत की मौत हो गई थी।संकेत के दादा कानाराम मेघवाल की 26 जुलाई को मौत हो गई थी।2 अगस्त को शोकसभा के 8वें दिन दोपहर 1 बजे रिश्तेदारों के लिए खाना बन रहा था।भगोने में दाल बनाई जा रही थी,उस पर ढक्कन नहीं था।
इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ा
एएसआई राजकुमार ने बताया कि खेलते समय उल्टा दौड़ रहा बच्चा भगोने में गिर गया।उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले वहां पहुंचे।परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां 90 प्रतिशत झुलसे बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया।इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं।संकेत तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।उसके 3 साल की बहन और 7 साल का भाई है।
