तहलका न्यूज,बीकानेर। एक नौनिहाल की मौत के बाद आखिर सोया प्रशासन जाग उठा और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की धडल्ले हो रही बिक्री पर लगाम लगाने के लिये कार्रवाई शुरू की है।जहां रात को गंगाशहर,कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आई तो खाजूवाला व नापासर पुलिस भी जागी और अपने अपने क्षेत्र में कार्रवाई कर मौत पर कुछ मरहम लगाने का प्रयास किया है।पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 39 गड्डियां/चरखियां चाइनीज मांझा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को गोगागेट क्षेत्र में गफूर बस्ती स्थित लाल गुफा रोड पर पुलिस द्वारा मो अजीज के मकान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में पकड़ लिया गया है।अजीज के घर से 29 गड्डियां बरामद की गईं। 18 अप्रैल को आरोपी फारुख पुलिस ने नायकों की बस्ती रानीसर बास,थाना गंगाशहर के निवासी फारूख को पकड़ा है।उसके कब्जे से 10 गड्डियां बरामद की गईं। प्रतिबंधित मांझा व चरखियां बरामद की है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सविता डाल,सउनि राकेश मीना,हैड कानि संदीप कुमार,सचित्र वीर,कानि लीलाधर,शिवराज,भागीरथ,जैसाराम,बृजलाल शामिल रहे। इसमें भागीरथ की भूमिका अहम रही।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर खाजूवाला पुलिस ने बाजार में दुकानों पर पहुंचकर चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर जांच-पड़ताल की।सर्च अभियान के दौरान खाजूवाला बाजार में कहीं भी चाइनीज मांझा नहीं मिला।नापासर पुलिस ने इस बार अलग अंदाज में सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान शुरू किया है।नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने शुक्रवार शाम को एएसआई कविंद्र कुमार एवं पुलिस जाप्ते के साथ मुख्य बाजार में पतंग व मांझा बेचने वाली दुकानों की जांच की।इस दौरान दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि चाइनीज मांझा किसी भी हालत में नहीं बेचा जाए।गौरतलब रहे कि गुरूवार को उदासर गांव निवासी विराट (8) पुत्र किशनलाल अपने माता-पिता और बहन के साथ शादी के लिए शॉपिंग के लिये बाइक पर बीकानेर जा रहा था।देशनोक में ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय चाइनीज मांझे से एक 8 साल के मासूम की गर्दन की कट गई। घाव इतना गहरा था कि सांस लेने की नस तक कट चुकी थी। परिजन लहूलुहान हालत में बच्ची को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे,लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।