तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में चोरियों बेलगाम होती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में करीब आधा दर्जन थाना इलाकों में चोरी की वारदातें सामने आ चुकी है। जिसमें ग्रामीण व शहरी इलाके शामिल है। जहां दंतौर में चोरी का मामला सामने आया है तो शहरी क्षेत्र में कोटगेट व बीछवाल थानान्तर्गत लाखों की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के तोलियासर भैरूजी की गली में दो दुकानों में चोरों ने ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी कर लिया है। परिवादी मुकेश सांखला ने दी रिपोर्ट में बताया है कि उनकी किराये की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान पार कर लिया गया और दुकान पर कब्जा कर लिया गया।सांखला ने बताया कि उन्होंने साल 2017 में तोलियासर भैरूजी की गली स्थित अजनाम शर्मा मार्केट में दो दुकानें किराये पर ली थीं,जहां वे मुकेश रेडिमेड नाम से कपड़ों का व्यापार करते हैं। आरोप है कि चार मई 2025 की रात,जब वे बाहर थे,तब कृष्ण नारायण शर्मा व अन्य लोगों ने दुकान के ताले तोड़ दिए। दुकान में रखे करीब पांच लाख रुपये के रेडिमेड कपड़े,13,950 रुपये नकद,फर्नीचर,इनवर्टर व बैटरी को गायब कर दिया गया और दुकान पर कब्जा कर लिया गया।परिवादी का आरोप है कि सामान लौटाने से इनकार किया गया और दुकान खोलने की कोशिश करने पर झगड़े व जान से मारने की धमकी दी गई। कई बार पंचायत होने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।पीडि़त ने पहले भी पुलिस थाना व एसपी को शिकायत दी,लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत की शरण ली। अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को पनपालसर स्थित रोही में चोरी हुई, जहां 36 एस डुडीवाली हाल रोही पनपालसर निवासी चंदुराम की ढाणी से अज्ञात चोर जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।परिवादी चंदुराम ने बीछवाल पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि 16 अप्रैल को उसके खेत में बनी ढाणी में कोई अज्ञात व्यक्ति घुसा और ढाणी में रखा सूटकेश का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व एक लाख 56 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।