

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में अनियंत्रित टैक्सी ने स्कूटी सवार एएसआई को टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसआई नानूराम गोदारा को चोटें आई है। जिन्हें राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र पांच नंबर रोड पर स्कूटी पर जा रहे एएसआई गोदारा को ओवरटेक कर रही टैक्सी ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टैक्सी चालक फरार हो गया। जानकारी मिली है कि गोदारा ड्यूटी पर जा रहे थे कि उस दौरान यह हादसा हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल गोदारा का पीबीएम में इलाज चल रहा है। आईजी ओमप्रकाश ने एएसआई के परिजनों से कुशलक्षेम पूछी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधाार पर टैक्सी चालक का पता लगा रही है। पता चला है कि टैक्सी चालक नशे में धूत था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
