car

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाहर थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर कार व जीप की जबरदस्त टक्कर में एक महिला की मौत व उसका पति तथा एक अन्य युवती गंभीर घायल हो गये है। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पीबीएम के सुपर स्पेशलिटी में नर्सिंग इंचार्ज पदम सिंह अपनी पत्नी कांता कंवर व रिश्तेदार रेणू के साथ देशनोक करणी मां के दर्शन कर लौट रहे थे कि उदयरामसर गांव के पास नेशनल हाईवे पर जोधपुर की ओर जा रही जीप ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पदम सिंह की पत्नी कांता कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पदमसिंह व रेणू गंभीर घायल हो गये है। जिन्हें पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। थार की स्पीड तेज होने के कारण नियंत्रण नहीं रहा और सीधे कार को टक्कर मार दी।