तहलका न्यूज,बीकानेर।पुष्करणा समाज की कुलदेवी मां उष्ट्र वाहिनी का प्राकट्य दिवस बुधवार को पुष्करणा दिवस के रूप में मनाया गया।शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए।मुरलीधर व्यास नगर रोड स्थित मां उष्ट्वाहिनी मंदिर में कुलदेवी की पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई।श्रावण शुक्ल तेरस पुष्करणा दिवस पर राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से मुरलीधर व्यास रोड पर स्थित मां के मंदिर में हुई महाआरती में राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा,उपाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा,महामंत्री सुभाष जोशी,दिनेश चूरा,वीरेंद्र किराडू,मनोज व्यास,के पी बिस्सा,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य,पुष्टिकर यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष जयनारायण बिस्सा,एड अजय व्यास,पंडित शांति स्वरुप रंगा,रासबिहारी जोशी,बद्रीदास जोशी,महेंद्र चूरा,राजकुमारी व्यास,आरती आचार्य,शिवराज व्यास,सेनूका हर्ष हर्ष,सुमन ओझा,प्रेम शंकर रंगा,नवरत्न व्यास,एड सोमदत्त पुरोहित ,अनिल पुरोहित,कमलेश व्यास,शशि व्यास,विजय भादाणी,विजय पुरोहित,चन्द्रकांत व्यास,नवरतन देराश्री,महेन्द्र जोशी सहित पुष्करणा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अशोक बिस्सा एवं शांति स्वरूप के सानिध्य में मां उष्ट्रवाहिनी का पूजन कर श्रंृगार किया गया।तत्पश्चात मां को भोग लगाकर महाआरती की गई।उसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।आयोजन से जुड़े अरूण आचार्य ने बताया कि शाम को वेदपाठी पंडि़तों ने आचार्य राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में म ंत्रों का उच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।वहीं भजन संध्या में सांवरलाल रंगा व अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।
पुष्करणा स्टेडियम में आया सावन झूम के
पुष्करणा प्रन्यास की ओर से पुष्करणा स्टेडियम में लगाएं जा रहे पुष्करणा मेले के दौरान दोपहर में महिलाओं के लिये पारंपरिक नृत्यों का कार्यक्रम आया सावन झूम के का आयोजन किया गया।संयोजक राजकुमारी व्यास ने बताया कि इसमें विभिन्न आयु वर्ग की महिलाएं राजस्थानी व पारम्परिक गानों पर अपनी प्रस्तुति दी।इसमें हर्षिता व्यास ने गणेश वंदना की।बतौर मेहमान के रूप में अर्चना थानवी,शारदा पुरोहित व पूर्णिमा व्यास मौजूद रही।संचालन सेनूका हर्ष ने किया।समापन अवसर पर गोकुल जोशी,चन्द्रेश हर्ष,जगमोहन हर्ष,बी जी बिस्सा,डॉ सुनील हर्ष,सी पी बोहरा व शेखर आचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।साथ ही आयोजन को सफल बनाने वालों का भी सम्मान किया गया।

