तहलका न्यूज,बीकानेर।सर्वे,समीकरण व सहमति के आधार पर ही निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों का चुनाव किया जाएगा।इसमें युवाओं को सर्वोच्च स्थान दिया जाएगा। यह बात केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कही।उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठन सर्वोपरि है,न की कोई व्यक्ति विशेष। पार्टी की टिकट को लेकर सांसद,विधायक,मंडल स्तर तक के लोगों से राय लेकर आगे बढ़ेगें।उन्होंने कहा संभवत भाजपा रक्षाबंधन या उसके अगले दिन टिकटों की घोषणा कर देगी।उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री द्वारा खुद पर लगाएं आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनका काम है आरोप लगाना।मेघवाल ने कहा कि यहां मंडल स्तर पर जमा आवेदनों की स्क्रूटनिंग कर नामों का पैनल प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा।वहां से प्रत्याशी के नाम फाइनल कर घोषणा की जाएगी।केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल है और भाजपा बीकानेर नगर निगम में अपना बोर्ड निश्चित रूप से बनाएगी।पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़,देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया भी मौजूद रहे।

साइकिल चलाना जानता है वो जीवन में बैलेंस भी कर सकता है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा केन्द्रीय मंत्री पर साइकिल चलाने के दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो साइकिल चलाना जानता है वो जीवन में बैलेंस कर सकता है।कांग्रेस को विकास कार्य दिखते नहीं है,तो वे अपने चश्में का नंबर बदला लें।मेघवाल ने दावा किया कि भारतमाला रोड,एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन जाकर देखें,अमृतसर से जामनगर मार्ग भाजपा की देन है।उन्होंने चैलेज दिया कि एक तरफ वो खड़े हो जाएं और एक तरफ मैं खड़ा हो जाता हूं।किसी को हल्के मेंं नहीं लेना चाहिए।