sdrf

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। बजरंग विहार कॉलोनी में बरसाती नालें के बहाव क्षेत्र में फंसे 11 स्थानीय नागरिकों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सफलता हासिल की है।एसडीआरएफ के कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि रात बजरंग विहार कॉलोनी में बरसाती नालें के बहाव क्षेत्र में कुछ स्थानीय नागरिकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर बीकानेर में तैनात रेस्क्यू टीम जी-02 के प्रभारी हैड कांस्टेबल बलबीर सिंह 10 जवानों की टीम तथा  आपदा राहत उपकरणों के साथ रात 09:30 बजे घटनास्थल पर पहुँचे।थाना जय नारायण व्यास कॉलोनी इलाके के बजरंग विहार कॉलोनी में बरसाती नालें के टूटने से कॉलोनी  के कुछ मकानों के चारों तरफ 05 से 07 फीट तक पानी भर गया तथा स्थानीय नागरिक फंसे गये थे। टीम कमाण्डर  के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों श्रवण,राजेन्द्र,सुनिल,धर्मेन्द्र,कमल,राजेश,मनोज,भंवरदान तथा पूनमचन्द ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले रेस्क्यू टीम मोटर बोट की सहायता से बरसाती नालें के बहाव क्षेत्र को पार कर पानी से घिरे मकानों में पहुँची। उसके बाद टीम ने बरसाती  नालें के पानी में फंसे 05 पुरूष, 02 महिला तथा 04 बच्चों सहित कुल 11 स्थानीय नागरिकों रामनारायण (35),मनोज पुत्र रामनारायण (07),गौरव चौहान (33),पूनम पत्नी गौरव, आरव पुत्र गौरव चौहान,सौनल पुत्री गौरव (09),परखा राम (70),संतोष पत्नी परखाराम (65), धीरेन्द्र पुत्र  परखाराम (35),आयुष पुत्र धीरेन्द्र (07) व आनन्द महू (60) को लाईफ जैकेट पहनाकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। मौके पर मौजूद थानाधिकारी जय नारायण व्यास कॉलोनी देवेन्द्र सोनी मय जाप्ता तथा स्थानीय नागरिकों ने एसडीआरएफ टीम को धन्यवाद दिया एवं रेस्क्यू टीम के कार्य की  सराहना की।