cycle chor

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर की जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 साइकिल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 साइकिले बरामद की है। पुलिस टीम ने इस मामले में सतनाली हरियाणा निवासी 25 वर्षीय सोमवीर सिंह व भीनासर निवासी 31 वर्षीय संदीप मारू को पकड़ा है। नशे की पूर्ति के लिये ये दोनों भीड़भाड़ वाले इलाकों व बाजार में सड़क आम पर खड़ी साइकिलों की पहले रैकी करते उसके बाद मौका देखकर उसे उठाकर ले जाते व मजदूर के लोगों को पांच सौ से हजार रूपये में बेच देते और प्राप्त रूपयों से नशा खरीद लेते। थानाधिकारी सुरेश पचार ने बताया कि इनकों पकडऩे वाली टीम में हैड कानि रोहिताश भारी,भादरराम,कानि ईमीचंद,रवि नायक,महिला कानि संतोष,मंजू शामिल रहे। इसमें रोहिताश भारी की विशेष भूमिका रही। पचार ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिये सीसीटीवी फुटेज के सहारे लिये गये।