deepak

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। विप्र फाउण्डेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की स्वीकृति और बीकानेर जोन प्रभारी भंवर पुरोहित के अनुमोदन के बाद विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।जोन 1 बी अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने बताया कि हनुमानगढ़ के दिनेश दाधीच और कालूराम ओझा, चूरू के विश्वनाथ, सरदारशहर के मधुसूदन राजपुरोहित, नापासर के राज के पुरोहित और अर्जुनसर के शिवरतन ओझा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही डाॅ. दीपक हर्ष को संगठन महामंत्री मनोनीत किया गया है।
इसी प्रकार राजगढ़ के अरविंद गौड़,श्रीगंगानगर के प्रवीण गौड़ और खाजूवाला के गोपाल कृष्ण तिवाड़ी को महामंत्री, श्याम सुंदर जोशी,रतनगढ़ के मनीष रिणवा, हनुमानगढ़ के अश्विनी पारीक,तारानगर के रजनीकांत दाधीच और बीकानेर के नारायण पारीक को प्रदेश सचिव बनाया गया है।उन्होंने बताया कि सिद्धमुख के वासुदेव शर्मा,हेमासर के श्याम सारस्वत,बीकानेर के सुभाष जोशी, तोलियासर के नवरतन पुरोहित, छत्तरगढ़ के रवि सारस्वत,नापासर के राजाराम ओझा और श्रीडूंगरगढ़ के ब्रजलाल शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है।ओझा ने बताया कि मदन जोशी को श्रीगंगानगर शहर जिलाध्यक्ष,प्रेम सारस्वत को हनुमानगढ़,शंभूदयाल शर्मा को चूरू,सुनील तावणिया को बीकानेर देहात प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बीकानेर देहात प्रथम जिला महामंत्री आईदान पारीक को तथा बीकानेर देहात द्वितीय महामंत्री वीरेन्द्र नारायण पुरोहित को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सरदारशहर के सुनील मिश्रा को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और दिनेश ओझा को संगठन महामंत्री बनाया गया है।