859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक घायल हो गया। जानकारी मिली है कि आपसी रंजिश के चलते रोशनीघर चौराहे के पास दो जनों में झगड़ा हो गया। जिसमें युवक आसिफ पर एक जने ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे आसिफ के कुल्हे पर चोटें आई है। जिसको पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आसिफ के चार से पांच टांके आएं है।