murder

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसका शव करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित जलदाय विभाग की टंकी के पास मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने युवक पर जानलेवा हमला किया। पुलिस के अनुसार युवक का शव खून से लथपथ हालत में पाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमले में मृतक के किसी भारी चीज से सिर पर वार किए हैं। युवक की पहचान बिहार के छपरा जिले के फुलवारिया हाल करणी नगर निवासी 37 वर्षीय पप्पू शाह पुत्र गुरु चरण के रूप में हुई है। युवक का किसी से कोई विवाद नहीं था। जिससे हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी,एफएसएल, डॉग स्वायड की टीम भी पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक प्रकाश कोठारी की वूलन मिल में काम करता था।