sager

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक पद संभालने के बाद कावेन्द्र सिंह सागर ने पहला फेरबदल करते हुए तीन थानाधिकारियों को अदल बदल किया है। जारी आदेश में भजनलाल को छत्तरगढ़ थाने का प्रभार दिया गया है तो वहीं पवन सिंह को पूगल थाने का थानाधिकारी बनाया गया है। साथ ही नापासर थाने में लक्ष्मण सुथार को जिम्मा सौंपा गया है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आगामी दिनों में कुछ ओर थानों के थानाधिकारी बदले जाएंगे।