dhal

तहलका न्यूज,बीकानेर। अगले महीने होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के उद्देश्य से बीकानेर के युवा नेता पुनीत ढाल ने भाजपा का कुनबा बढ़ाते हुए केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नेतृत्व में बहुजन भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश राजोरिया व विधानसभा अध्यक्ष को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्रपाल सूर्यवंशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनिश कुमार सूरी,राष्ट्रीय महासचिव सुशील फि रोजिया भी मौजूद रहे। ढाल ने बताया कि आर्मी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में प्रचार प्रसाार करेगी। सभी पदाधिकारियों का केन्द्रीय मंत्री ने स्वागत करते हुए कहा कि इनके आगमन से विधानसभा चुनाव में भाजपा को आत्मबल मिलेगा और भाजपा दिल्ली में सता में लौटेगी।