




तहलका न्यूज,बीकानेर। दर्पण फेस इंटरटेन्टमेंट कंपनी की ओर से आठ मार्च को दर्पण फेस ऑफ इंडिया सीजन 6 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए मालिक करण सोनी ने बताया कि यह आयोजन फैशन,समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण का अनूठा मिश्रण होगा। समारोह में समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इसी दिन सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। जिसमें दर्पण फेस ऑफ इंडिया सीजन 6 की ब्रांड एंबेसडर यामिनी सोनी और शो स्टॉपर महक दफ्तरी को क्राउन पहनाकर विशेष सम्मान दिया जाएगा। सोनी ने बताया कि बीकानेर के अलावा इंदौर,मुंबई,आसाम,जोधपुर और दिल्ली सहित क ई शहरों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। सोनी ने बताया कि फॉर्म माई सिटी दिल से के ऑफिस जूनागढ़ टैक्सी स्टैंड के पास,मेट्रो होटल बीकानेर से 11 बजे से 4 बजे तक उपलब्ध हैं।कार्यक्रम में बतौर अतिथि किन्नर समाज की अध्यक्ष मुस्कान बाईसा,सुमन,महेश सिंह पुरोहित,पूनम मोदी सहित अनेक गणमान्य पधारेंगे।
पोस्टर का हुआ विमोचन
इस दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करण सोनी,यामिनी सोनी,कामिनी भोजक,पूनम मोदी,महक दफ्तरी,विकास,संगीता शेखावत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में योगदान देने वाले सहयोगी
जिंदल स्टूडियो,सुंदर टैंक डेकोरेशन,डीजे तोमर,राजस्थान सुरक्षा,श्वेता सिंह,नागेंद्र सिंह शेखावत,संगीता शेखावत,विकास सेठिया,जीतेन्द्र बोथरा,डॉ शशि वर्मा,नितिन खत्री,यामिनी,लक्ष्मी वर्मा,कोरियोग्राफर अजय खत्री,तन्वी विचारे (मुंबई) का सहयोग रहेगा।