




तहलका न्यूज,बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर ग्राम उदासर,बीछवाल,रिडमलसर और सागर को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है। रांका ने कहा कि वर्तमान में ये क्षेत्र पंचायत समिति में है। जबकि ये क्षेत्र शहर का हिस्सा बन चुके है। इन इलाकों के आसपास दर्जनों आवासीय कॉलोनियां बन चुकी है। लेकिन ये क्षेत्र ग्राम पंचायत होने के कारण इनको शहरी विकास की सुविधाएं नहीं मिल पा रही। जिनका नुकसान क्षेत्रवासियों को हो रहा है। यदि इन इलाकों को नगरीय क्षेत्र में शामिल किया जाता है तो यहां निवास क रने वाले हजारों लोगों को शहरी क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और बीकानेर स्मार्ट सिटी की राह पर एक कदम आगे बढ़ेगा।