859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में बस में टिकट मांगने पर एक महिला पुलिसकर्मी भड़क गई और वर्दी का रौब दिखाते हुए बस का चालान कटवाकर सीज की कार्रवाई करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला पुलिसकर्मी के साथ यह वाक्या हुआ,वह श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में पदस्थापित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी लोक परिवहन बस से बीकानेर से रायसिंहनगर जा रही थी। इस दौरान बस कडेक्टर ने किराया मांग लिया था। जिसके चलते महिला पुलिसकर्मी तिलमिला गई और उसने छत्तरगढ़ थानाधिकारी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस पड़ताल कर बस का चालान किया और बस को सीज कर दिया। सीज का यह वाक्या पुलिस महकमें में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि ऐसा ही मामला बीते साल सामने आया था। जिसमें रोडवेज और हरियाणा पुलिस आमने-सामने हो गई थी। हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी का रोडवेज बस में टिकट काटने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में हरियाणा में कई बसें सीज की गई थी और कई बसों के चालान भी काटें गये थे। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ था।