859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फुटपाथ पर मिलने से खलबली सी मच गई। बताया जा रहा है कि जूनागढ़ के सामने बने राव बीकाजी की मूर्ति स्थल के बाहर बने फुटपाथ पर एक युवक शव की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को बुलाकर शव पीबीएम की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह युवक कौन है और इसकी मौत कैसे हुई है। गौरतलब रहे कि पिछले 12 घंटे में तीन अलग अलग थाना इलाकों में शव मिले है। सुबह जेएनवीसी थाना इलाके में नत्थूराम माली नामक बुजुर्ग की बॉडी मिली थी तो दोपहर में गंगाशहर थाना इलाके में सात माह के नवजात का शव मिला। शाम पांच बजे सदर थाना इलाके में युवक का शव मिला है।