chaku

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में चाकूबाजी की वारदात में एक युवक के चोटें आई है। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार भुट्टों के चौराहे पर दो गुटों में आपसी झगड़ा हुआ। जिसमें एक गुट की ओर से चाकूबाजी की गई। इस चाकूबाजी में असलम नामक युवक को चोटें आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश झगड़े का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल असलम का पीबीएम में उपचार चल रहा है। हालांकि युवक की हालत स्थिर है। किन्तु उसके पेट में घाव हुआ है।