motar

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के नाल थाना पुलिस ने मोटर चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि मोटर चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की सात लाख रूपये की कीमत की दो मोटर भी बरामद की है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त वाहन पिकअप भी जब्त की है। पुलिस ने नाल निवासी तनवीर अहमद,आजाद नगर बीछवाल निवासी मिश्राराम,रतनगढ़ निवासी करण तथा हदां निवासी चैनाराम को पकड़ा है। कार्रवाई करने वाली टीम में हैड कानि मनफूलराम,महेन्द्र, कानि पवनकुमार,अजीत सिंह,महिला कानि रूखमा शामिल रहे। इन्प्होंने शोभासर माईनर की डिग्गी पर दो मोटर,कॉपर पत्ती,अर्थिग प्लेट व कॉपर केबल चोरी कर ले गये थे।