corona

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। प्रतिदिन एक से डेढ़ दर्जन के करीब संक्रमित मरीज रिपोर्ट हो रहे है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 339 सैम्पल में से 20 नये मामले सामने आएं है। सीएमएचओ डॉ मो अबरार पंवार ने बताया कि रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रही है। आज जहां 20 नये मामले रिपोर्ट हुए वहीं पचास के करीब मरीज ठीक भी हुए है। इनको मिलाकर अब एक्टिव केसों की संख्या 130 हो गई है। वहीं इस लहर में 506 जने कोरोना की जद में जकड़ चुके है।