images

तहलका न्यूज,बीकानेर। सर्व ब्राह्मण समाज का सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार 6 फरवरी को स्थानीय रत्ताणी व्यासों की बगेची में होने जा रहा है। जिसके पंजीयन की अंतिम तिथि 2 फरवरी रखी गई है। पं प्रहलाद व्यास के अनुसार नि:शुल्क हो रहे इस यज्ञोपवित संस्कार से पूर्व 5 फरवरी को प्रायश्चित कर्म किये जाएंगे। वहीं 6 फरवरी को सुबह 8 बजे यज्ञोपवित संस्कार किये जाएंगे। इसके लिये पं प्रहलाद व्यास (9252246704),गौरीशंकर पुरोहित (9929253170)से संपर्क किया जा सकता है। जबकि फार्म पं पंकज व्यास (9772624003) ,पं राजीव व्यास(9057598254),पं ब्रह्मदेव व्यास (9261486124) और पं मदन पुरोहित से प्राप्त कर भर सकते है।