

लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर सीपीआर देकर बचाने की कोशिश
तहलका न्यूज,बीकानेर।टॉयलेट करने के बाद एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।मौके पर पहुंची सेवा समिति की टीम ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की,लेकिन जान नहीं बच सकी।घटना शुक्रवार सुबह लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से कुछ दूरी की है।बताया जा रहा है कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर शुक्रवार सुबह फतेहाबाद निवासी बाल सिंह टॉयलेट करने गया था। पेशाब करने के बाद वह अपने पायजामा का नाड़ा भी नहीं बांध सका और अचानक अचेत होकर गिर पड़ा।आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला,लेकिन तब तक वह पूरी तरह अचेत हो चुका था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।बालसिंह को मौके पर सीपीआर देने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया।
सूचना पर पहुंची सेवा समिति,सीपीआर देकर बचाने की कोशिश
घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य शोएब, मो.जुनैद और राजकुमार खडग़ावत ने व्यक्ति को संभाला। शोएब ने अचेत व्यक्ति को सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया,लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।इसके बाद उसे पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया।खिदमतगार खादिम सोसाइटी की ओर से हाजी जाकिर,हाजी नसीम,शोएब,मो.जुनैद खान,अब्दुल सत्तार और इमरान तथा असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और मदद की।
जीआरपी की निगरानी में पीबीएम पहुंचाया शव
सूचना मिलने पर संबंधित जीआरपी थाना से गजानंद आचार्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस की जांच और निगरानी में शव को एम्बुलेंस से पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां हॉस्पिटल मुआयना करवाने के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
