तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा तहसील की माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव माहेश्वरी भवन में सर्वसम्मति से हुए। चुनाव प्रक्रिया संरक्षक उर्मिला तापडिय़ा,सरोज राठी,दुर्गा राठी व प्रिया राठी के सानिध्य में हुई। नई कार्यकारिणी में लक्ष्मी तोषनीवाल को अध्यक्ष,शांति मून्दड़ा को सचिव,मैना तापडिय़ा को सहसचिव,सुनीता बाहेती को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले मंडल की पूर्व अध्यक्ष राधामणी चितलंगी ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों के बारे में बताया। चुनाव के बाद माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से पक्षियों के लिए बनवाए गए चबूतरे का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर महासभा अध्यक्ष भंवरलाल बाहेती,पुरूषोत्तम तापडिया,हरि डागा,उमेश राठी,पार्षद अंकित तोषनीवाल,युवा संगठन के केशव,उमाशंकर मल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।