
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नापासर थाना इलाके में फिर हुए सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई है। जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी मिली है कि मूंडसर गांव में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है।मृतकों की पहचान रामसर निवासी गोपाल व रामजस के रूप में हुई है।हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक मूंडसर गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंच,जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।एएसआई कविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को नपासर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।इधर,घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूर्व सरपंच गोविंद राम मूंड और धर्मपाल मूंड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना था यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं,बावजूद इसके सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।
