तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में अवैध रसोई गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करने वालों पर रसद विभाग का शिकंजा जारी है।जिसके तहत बुधवार को रसद विभाग ने 3 जगह छापामार कर घरेलू एपीजी सिलेंडर के स्टॉक और अवैध रिफिलिंग के मामले पकड़े हैं।जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान सर्वोदय बस्ती स्थित मारुति वर्क्स नामक दुकान में अवैध रिफिलिंग और भण्डारण करते हुए पाया गया।इस दौरान एक सिलेंडर,एक रिफिलिंग मशीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया।इसी बस्ती में खिलजी टावर के सामने दुकान पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण और रिफिलिंग की जा रही थी। यहां भी एक सिलेंडर,एक रिफिलिंग मोटर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया।तीसरी कार्रवाई करमीसर रोड पर एक स्कूल के पास दुकान पर की गई।जहां अवैध रिफिलिंग व भण्डारण किया जा रहा था।यहां भी एक सिलेंडर,एक रिफिलिंग मोटर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया।जिला रसद अधिकारी ने बताया कि टीम की ओर से अवैध गैस भंडारण,घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग तथा अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेंगी। ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।