तहलका न्यूज,बीकानेर।थाने में दर्ज मामले में एफआर लगाने के मामले में पचास हजार की रिश्वत मांगने वाले हैड कानि के खिलाफ एसीबी की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है।जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत के एक प्रकरण में मुक्ताप्रसाद नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामकुमार के खिलाफ मुक दमा दर्ज किया है।प्रारंभिक जांच में आरोप सही से पाए जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।एसीबी के अनुसार परिवादी रोहित पंवार ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ मुक्ताप्रसाद नगर थाने में दर्ज एक प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने,राहत देने एवं एफआर लगाने की एवज में आरोपी हैडकांस्टेबल रामकुमार की ओर से 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने सत्यापन की कार्रवाई की।इस दौरान परिवादी और आरोपी के बीच हुई बातचीत के ऑडियो रिकॉर्ड भी जुटाए गए।जांच में सामने आया कि आरोपी की ओर से परिवादी को बार-बार थाने बुलाकर दबाव बनाया गया और मामले में मदद करने के बदले रुपए मांगे गए।परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कहा था कि काम करना है तो पैसे देने पड़ेंगे,नहीं तो कार्रवाई होगी।सत्यापन के दौरान हुई बातचीत में भी रुपए मांगने के संकेत मिलने पर एसीबी ने मामला दर्ज किया। एसीबी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्य,ऑडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेजी प्रमाण जुटाए गए है।प्रकरण में अनुसंधान पुलिस निरीक्षक पिंकी गंगवाल को सौपा गया है।
