तहलका न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर स्टाइल वीडियो, खुलेआम धमकियां, गाड़ी में आग और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।जयनारायण व्यास कालोनी थानाधिकारी विक्रम तिवारी की टीम ने इस कार्रवाई को करते हुए चारों बदमाशों की पुलिस ने पूरी हेकड़ी निकाल दी। जिस अंदाज में आरोपियों ने ‘ये सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है लिखकर गाड़ी में आग लगाकर खौफ पैदा करने की कोशिश की थी,उसी मामले में गिरफ्तारी के बाद आज तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आई। पुलिस पकड़ में आए आरोपी बेहद पस्त और टूटे हुए दिखाई दिए।सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि कुछ आरोपी लगड़ाते हुए चलते नजर आए।बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। जिसके बाद आरोपियों ने जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक कार को जलाया और दहशत फैलाने के लिए इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इनको किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने पेमासर रोड उदासर निवासी 25 साल के जेठूसिंह राजपूत,पंचारिया कॉलानी उदासर निवासी 24 वर्षीय ललित नायक ,सोनी मार्केट के पास उदासर निवासी 23 वर्षीय श्रीराम उपाध्याय और इन्द्रा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय नारायण उर्फ अजय राजपूत को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम
घटना के 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के साथ सउनि विनोद कुमार,मुकेश मीणा व झंवरलाल,कानि राजाराम,हरफूल,संग्राम सिंह शामिल रहे।
