तहलका न्यूज,बीकानेर।अमलापुरम में आयोजित सब जूनियर क्लासिक राष्ट्रीय स्तर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के श्री कांत बिस्सा ने ओवर ऑल कांस्य पदक ओर डेडलिफ्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।आशीष ओझा ने बताया कि राजस्थान टीम के कोच और उनके कोच हंसराज किराडू की देख रेख में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।खिलाड़ी ओर कोच के बीकानेर पहुंचने पर बीकानेर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।स्वागत में सुशील व्यास,मक्खन छंगाणी,नारायण ओझा,किशन बिस्सा मौजूद रहे।