तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में आत्महत्या का ग्राफ बड़ी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है।हालात यह है कि कोई दिन ऐसा नहीं है।जब आत्महत्या के मामले सामने न आ रहे हो।ताजा मामला शहर के गंगाशहर थाना इलाके का है।जहां सुजानदेसर क्षेत्र में स्थित सांखला गली में व्यक्ति अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया।सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई,मोहम्मद जुनैद खान,राजकुमार खडग़ावत टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस के हैड कानि सवाई टीम सहित पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।मृतक की पहचान 43 वर्षीय मूलचंद पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है।घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।