तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के दो नहरों में एक युवक व एक महिला का शव मिला है।आशंका जताई जा रही है कि दोनों की डूबने से मौत हुई है।शहर के बीछवाल थाना इलाके में शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर में डूबे युवक का शव बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि युवक अपने दो साथियों के साथ नहर में नहाने गया था,इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।जानकारी के अनुसार युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पहले कोडमदेसर गया था। इसके बाद तीनों युवक शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर किनारे पहुंचे,जहां नहाते समय हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलने पर एएसआई गोपाल मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम,खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य मौके को मौके पर बुलाया।देर रात तक युवक की तलाश की गई,लेकिन सफलता नहीं मिली।आज सुबह नहर में शव का कुछ हिस्सा दिखाई देने पर रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला।मृतक की पहचान बीकाजी फैक्ट्री के पीछे रहने वाले 28 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र चंद्र सिंह के रूप में हुई है।बीछवाल थाना पुलिस के और शव को नहर से बाहर निकालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि मृतक के दोनों दोस्त कौन है और वे हादसे के समय साथ थे या नहीं।

नहर में गिरी महिला,शव बरामद
जिले के छत्तरगढ़ थानान्तर्गत इंगानप नहर में एक महिला के गिरने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि देर रात आरडी 585 में एक महिला के गिरने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।खासी मशक्कत के बाद सतासर गांव की पुलिया के पास नहर में बने जाल में फंसे महिला के शव को बाहर निकाला गया।इस दौरान सरपंच बरकत अली,लियाकत अली,खैरदीन,,मीर गुलाम मुस्तफा सहित अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे।