तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्री इंगरगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिवस पर स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को एक अनूठी और सकारात्मक प्रेरणा दी जा रही है। इसी पहल को दोहराते हुए कस्बे के बिग्गा बास निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत झंवर ने अपना 40 वां जन्मदिवस रक्तदान कर मनाया। रमाकांत अपना जन्मदिन हर साल अलग अलग अंदाज में मनाते है। इस वर्ष गोभक्त आनंद जोशी की प्रेरणा से प्रेरित होकर तुलसी मेडिकल रिसर्च सेंटर में रक्तदान कर मनाया। इस मौके पर डॉ एन पी मारू ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा रक्तदान कर जन्मदिन मनाना समाज में एक बहुत ही प्रेरणादायक और सराहनीय पहल है। इस तरह के नेक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है,बल्कि अन्य युवाओं को भी निस्वार्थ समाज सेवा के लिए प्रोत्साहन मिलता है। पालिका में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद या दुर्घटना में घायल बीमार व्यक्ति की जान बचा सकता है। इस दौरान सुषमा श्याम करनानी,सीमा भोजक,तेरापंथ महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष सुनीता डागा,अस्पताल संचालक सूर्यप्रकाश गांधी,आनंद जोशी,नन्दू नाई,घनश्याम बिहानी व अस्पताल प्रशासन उपस्थित रहा। सभी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस सराहनीय पहल की खूब तारीफ की।
