859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई।जब घुमचक्कर पर सुबह करीब 7.30 बजे एक बैटरी की दुकान में आग लग गयी।कुछ ही देर में बैटरियों में धमाके की आवाज के साथ बैटरी फटने लगी और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया।बताया जा रहा है कि पूजा इलेक्ट्रॉनिक दुकान से अचानक धुंआ उठने लगा।राहगीरों ने दमकल को और दुकान मालिक को फोन कर सूचना दी। जब तक दमकल आती तब तक लोगों ने अपने स्तर ही आग बुझाने प्रयास शुरू किये। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।दमकल नहीं पहुंचने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने नाराजगी भी जताई।दमकल करीब 40 मिनट में पहुंची। वहीं पानी के टैंकर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है।दुकान में इनवर्टर बैटरी रिपेयर व नई बैटरी बेचने का कार्य किया जाता है। मौके पर देरी से दमकल भी पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास कि या जा रहा है।