859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नाल थाना क्षेत्र से भवन की दीवार ढहने से तीन बच्चे घायल हो गये है।जानकारी मिली है कि क्षेत्र के कावनी गांव में एक भवन की दीवार अचानक ढह गई,जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए हैं।वो भवन सरकारी बताया जा रहा है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को पीबीएम अस्पताल लाया गया।फिलहाल तीनों बच्चों को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।इस हादसे में घायल हुए बच्चों की पहचान सोनिका,मनीषा और हितेश के रूप में हुई है।चिकित्सकों की टीम बच्चों के इलाज में जुटी हुई है।सरकारी भवन की दीवार किन परिस्थितियों में गिरी,इसे लेकर फि लहाल और जानकारी जुटाई जा रही है।