तहलका न्यूज,बीकानेर।जहां सरकार त्वरित बिजली कनेक्शन देने के दावे करती है और अपनी उपलब्धियों में आंकड़ों के जरिये वाही वाही भी लूटने का काम कर रही है।किन्तु हकीकत इससे परे है।जिसके चलते ग्रामीण अंचलों में बिजली कनेक्शन समय पर नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही है।फिर भी इसका निस्तारण नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक मामला नापासर में सामने आया है। जहां महेश नाम एक व्यक्ति कोखेत में कनेक्शन के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। उसके बाद भी उसका निराकरण नहीं हुआ।आखिर परेशान महेश ने बीकानेर के पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई से मंगलवार को संपर्क साधा। विश्नोई ने महेश से पूरी डिटेल लेने के बाद अधिशाषी अभियंता नापासर से बात की। इस दौरान विश्नोई ने कहा कि अगर समय रहते कनेक्शन नहीं किया गया तो विभाग में तालाबंदी कर आन्दोलन करेंगे।उन्होंने अभियंता को चेताया कि आम आदमी को क नेक्शन में देरी की जाती है जबकि धनाढ्य की सुनवाई जल्दी की जाती है।ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्नोई के चेतावनी के 24 घंटे के भीतर महेश के खेत में कनेक्शन की कार्रवाई विभाग द्वारा कर दी गई।
आठ महीने से अटकी पड़ी थी फाइल
बताया जा रहा है कि महेश ने आठ माह पहले खेत के लिये व्यसायिक कनेक्शन के लिये आवेदन किया था।किन्तु उसे चक्कर पर चक्कर क टाया जा रहा था। इसके लिये अनेक बार उससे रूपयों की डिमांड भी की गर्ई। किन्तु महेश ने असमर्थता जताई तो बिजली विभाग में महेश की फाइल भोला राम के जीव की तरह दबी रही।उसे यह कहकर हर बार टाल दिया जाता कि बीकानेर से फाइल स्वीकृति के बाद ही कनेक्शन हो पाएगा।आठ माह बीत जाने के बाद आखिरकार थका हारा महेश पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई के सोशल मीडिया पर देखे विडियो से प्रभावित होकर उनके रानीबाजार स्थित होटल पहुंचा।जहां उसने अपनी आप बीती सुनाई। जिस पर विश्नोई ने अधिशाषी अभियंता से फोन पर बातचीत की।इस दौरान उनमें गर्मागर्मी भी हुई। फिर एक दिन में खेत में कनेक्शन पर अभियंता ने हामी भरी।
महेश ने विश्नोई का जताया आभार
नापासर निवासी महेश ने एक दिन में खेत में कनेक्शन होने पर पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई का आभार जताया।बता दें कि मनोज विश्नोई आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिये अग्रणी रहते है और ऐसे अनेक जरूरतमंदों की समस्या का त्वरित निराकरण भी करवाने से पीडि़तों के पालनहार बन चुके है।अब शहरी क्षेत्र की समस्या हो या ग्रामीण क्षेत्र की।विश्नोई के पास पीडि़त आते है और उनकी समस्या हल भी होती है।
