तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के कोलायत थानान्तर्गत तेज आंधी के दौरान हुए हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।जानकारी मिली है कि तहसील के उपरला बास क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान हुए एक हादसे में 40 वर्षीय रमजान अली की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि रमजान तीन जून को अपने घर की छत से नीचे उतरते समय सीढिय़ों से पैर फिसलने के कारण गिर गया था।हादसे में उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।जिसके बाद कोलायत के सीएचसी में ले जाया गया। जहां से उसे पीबीएम रेफर कर दिया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।बाद में उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।सिर में गंभीर अंदरूनी चोट होने के कारण उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही।शुक्रवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मृतक के भाई अख्तर अली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रमजान अली आंधी के दौरान सीढिय़ों से गिरकर घायल हो गया था।इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।