तहलका न्यूज,बीकानेर।भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत विकास अधिकारियों के अखिल भारतीय संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ़ इंडिया की बीकानेर मंडल इकाई की आम सभा की बैठक स्थानीय रोटरी क्लब में संपन्न हुई।इस बैठक में संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष एम विनय बाबू एवं अखिल भारतीय महासचिव विवेक सिंह भी उपस्थित थे।इस आमसभा में वक्ताओं ने जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कदम से जीवन बीमा के पॉलिसी धारकों को बहुत राहत मिली है।कुछ नीतिगत परिवर्तनों के कारण विकास अधिकारियों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है,जिसे संगठन विभिन्न मंचों पर उठाता रहा है।सभी वक्ताओं ने विकास अधिकारियों के समक्ष आ रही चुनौतियां एवं उनसे निपटने के तौर तरीकों पर गहन का पूर्वक विचार किया।इसके बाद आमसभा में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव करवाए गए इन चुनावों में राधेश्याम शर्मा अध्यक्ष,शिवकरण मुंड सचिव,नूतन सिंह मीणा उपाध्यक्ष,कैलाश जाखड़,रविन्द्र कुमार,लोकेश रांकावत (सभी सह सचिव),मनीष मोदी रेजीडेंट सचिव एवं मनोज बोहरा को कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।नई कार्यकारिणी ने जीवन बीमा उद्योग एवं विकास अधिकारियों के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने में एक जुटता से संघर्ष करने एवं उसमें शत प्रतिशत सफलता प्राप्त करने का संकल्प व्यक्त किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीकानेर मंडल के अलावा अन्य मंडलों के विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।